नर्मदापुरम / पुरानी इटारसी सनखेडा नाका से विपिन चौधरी (आटो वाले) ने सुचना दी कि उन्के घर की बाउंड्री मे बने टीन के कमरे मे रखे कंडों के अंदर एक बड़ा सांप दिखाई दिया है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव सर्पमित्र दीपक पवार, गोलू यादव, शिवांगी चौधरी, राजा राम चौधरी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर वहा रखे कंडों को हटाकर वहा छुपे हुए उस (indian rat snake/ non venomous) घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सांप करीब 7 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया ।

