
नर्मदापुरम / तरुण अग्रवाल मंडल इटारसी के तत्वाधान में चल रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों के तहत आज तृतीय दिवस में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक विषयों पर क्विज गेम रखे गए, इसके साथ ही महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल नृत्य एवं युगल नृत्य समाज को अच्छा संदेश देने वाली विचित्र वेशभूषा का आयोजन भी किया गया। जिसमें युवती वर्ग ओर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार को तीन कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें दोपहर 1 बजे पहले आओ पहले पाओं प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसकी संयोजिका श्रीमति निर्मला राधेश्याम, श्रीमति शोभा उमेश, श्रीमति सावित्री शिवकुमार रही। दोपहर 2 बजे से प्रथम आओ धर्म जुड़े धार्मिक विषयों पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसकी संयोजिका श्रीमती वंदना संजय, श्रीमति पुष्पा श्रीकिशन, श्रीमति शोभा जगदीश रही। दोपहर 3 बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बालिका ओर युवतियों ने नृत्य ओर विचित्र वेशभूषा कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवती महिलाओं ओर वरिष्ठ महिला पदाधिकारी ने भाग लिया, इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमति चन्दा पूनम चन्द्र, श्रीमति अर्चना संतोष, श्रीमति सुनीता राजेश रही, इसी के साथ महिलाओं के कार्यक्रमों का समापन हुआ। कल दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें वर्ग 1 से वर्ग 4 तक के बालक बालिकाओं की नृत्य प्रस्तुति ओर विचित्र वेशभूषा का आयोजन किया जाएगा।

