
नर्मदापुरम् / सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन नर्मदापुरम् में सेवा सेतु योजना जागरूकता विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय मे किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म के बिना भविष्य की कल्पना असंभव है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम विद्यार्थियों में सरकार की नीति एवं योजनाएं के प्रति जागरुक कर पाए ऐसे विचार विकसित करें। योजना जागरूकता के बारे में बताना हमारी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज में डिजिटल सेवाओं के प्रति चेतना जागृत की जा सकती है।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रेमनारायण अश्वारे ने योजना की टैगलाइन “सुशासन वही है जहाँ नागरिक को अपने अधिकारों के लिए भटकना न पड़े, बल्कि सेवा स्वयं नागरिक के द्वार तक पहुँचे” एवं योजना समय की बचत एवं धन की बचत दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े पारदर्शिता एवं बिचौलियों से कैसा बचा जाए
सेवा सेतु एप्लीकेशन के माध्यम से योजना जागरूकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एवं नर्मदा अंचल में आज भी वर्तमान समय में शहर की अपेक्षा 90% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों निवास करती है शिक्षा का अभाव, व्यवहार में सीधापन, मजदूरी, बेरोजगार, व्यवसाय करने वाले उद्यमी सभी को योजना बारे में बताना(जागरूक) करना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को सेवा सेतु एप्लीकेशन में कैसे रजिस्ट्रेशन करें एवं विभिन्न सेवा सेतु योजना एवं प्रमुख शासकीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जैसे – जाति, आय, स्थानीय मूल निवासी, विवाह प्रमाण पत्र बनवाना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम श्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड एवं खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास, छोटे एवं बड़े व्यवसाय के लाइसेंस बनाने में और इस योजना के बारे में बताया। उन्होंने आव्हान किया कि प्रत्येक छात्र-छात्राएं समाज के सभी वर्ग को सरकार की विभिन्न योजना के बारे में जागरूक करे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं एवं प्राध्यापक ने भी सेवा सेतु योजना जागरूकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए और सेवा सेतु एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल सेवाओं के प्रति समाज को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताने की शपथ ली। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

