
नर्मदापुरम / जबलपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शाला जूडो प्रतियोगिता में समेरिटन्स स्कूल के 20 खिलाड़ी हिस्सा लेकर विद्यालय एवं नर्मदापुरम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बालिका वर्ग में अन्वी सल्लम, तृषा मिश्रा, वेदिका शर्मा, सान्वी गौर, आरुषि सल्लम, पूर्वी यादव, तनीषा यादव, चारु चिचाम, सुहानी शर्मा, वेदांशी पांडे एवं अर्नवी मिश्रा प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
वहीं बालक वर्ग में केशव चौरे, अभय प्रताप सिंह राजपूत, दक्ष धुर्वे, शिवांश मालवीय, शुभांशु यादव, हर्षवर्धन सिंह राजपूत, देवांश कोरी, ऋषभ ठाकरे एवं धीरज अहिरवार प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, क्रीड़ा अधिकारी सचिन खम्परिया, कोच वैशाली तिवारी, विनोद साहू एवं किरन राज ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन एवं सफलता की कामना करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करना विद्यार्थियों के लिए गौरव का विषय है।

