

नर्मदापुरम / पुलक मंच परिवार भारत के संस्थापक एवं संरक्षक राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर महाराज में नर्मदापुरम पुलक मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार को उनके कार्यों को समर्पण भाव देख कर गुरूवर ने राष्ट्रीय पद प्रदान किया। नीरजा फौजदार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद से नवाजा अब नीरजा फौजदार नर्मदापुरम के साथ साथ पूरे भारत में अपनी सेवा प्रदान करेगी। नर्मदापुरम के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की कि हमसब बहुत खुश है कि हमारा प्रतिनिधित्व अब पूरे भारत में होगा सभी सदस्यों ने बधाई दी ओर शुभकामनाएँ दी।

