
नर्मदापुरम/ इटारसी। थाना पुलिस ने पुरानी इटारसी क्षेत्र से एक एक्टिवा स्कूटी जब्त कर 22 सौ रुपए की अवैध शराब जब्त की ।आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि पुरानी इटारसी में ब्रिज के नीचे एक स्कूटी से अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की ।इस दौरान गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। स्कूटी की तलाशी के दौरान उसमें रखी 2.8 देशी एवं 0.72 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।जिसकी अनुमानित कीमत 2200 रुपए बताई गई। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

