
नर्मदापुरम / जिला अस्पताल में ब्लड जांच हेतु घंटों लाईनों में खड़ा रहना होता है। गंभीर रोग से पीड़ित, वृद्ध, गर्भवती महिलाएं, बच्चे, विकलांग रोगी को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम में ब्लड जांच हेतु पृथक से ब्लड कलेक्ट करने हेतु डेस्क स्थापित किया जाए, ताकि रोगी व्यक्तियों को घंटों लाईनों में खड़े होकर परेशान ना होना पड़े और मरीजों को बैठने के लिए बैंच भी उपलब्ध हो। बता दे की जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का आलम हमेशा रहता है विधायक प्रतिनिधि भी कभी जिला अस्पताल जाकर देखें तो उन्होंने उन्हें भी मरीजों की समस्याओं की जानकारी मिल जाएगी।

