
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / अक्टूबर माह शुरू हो चुका है, लेकिन नहर विभाग द्वारा अभी तक नहरों की साफ-सफाई का अभियान शुरू नहीं किया गया है। जबकि तवा डैम से बहुत जल्द किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने की तैयारी है।
ऐसे में पानी छोड़े जाने से पहले नहरों की समुचित सफाई कराया जाना बेहद आवश्यक है। नहरों में जगह-जगह गाद, झाड़ियां और अन्य अवरोध होने के कारण पानी के प्रवाह में परेशानी आने की आशंका है। यदि बिना पर्याप्त सफाई के नहरों में पानी छोड़ा गया, तो इसका सीधा असर किसानों को मिलने वाले सिंचाई पानी पर पड़ सकता है।
किसानों का कहना है कि सिंचाई का समय नजदीक आ गया है, इसलिए नहर विभाग को तत्काल सफाई अभियान शुरू कर नहरों की पूरी तरह साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कराना चाहिए।
किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए मांग की है कि तवा डैम से पानी छोड़े जाने से पहले नहरों की सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूरा कराया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

