प्रभावित क्षेत्रों में नपा करेगी टैंकर्स पेयजल सप्लाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
सीवरेज कंपनी द्वारा ग्वालटोली स्थित रामानंद गार्डन के पास पेयजल पाइप लाइन को डेमेज कर दिया गया है। जिसके चलते नगर के तीन वार्डों सहित रसूलिया में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। सीवरेज कंपनी के लापरवाहीपूर्वक कार्य करने पर सीएमओ वैभव देशमुख द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है। जल शाखा प्रभारी उपयंत्री मुकेश जैन ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में डेमेज कंट्रोल किया जा रहा है। सीवरेज कंपनी द्वारा रामानंद गार्डन के पास पाइप डेमेज कर दिए जाने से रसूलिया, वार्ड क्रमांक 25, वार्ड क्रमांक 32 और भीलपुरा आदि क्षेत्रों में पेयजल संबंधि समस्या आ सकती हैं। प्रभावित क्षेत्रों में नगरपालिका टेंकर्स के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करेगी।

