दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए नर्मदापुरम पुलिस की सघन वाहन चेकिंग की जारही है। 185 एम.वी. एक्ट के तहत कुल 18 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण जिले में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु व्यापक स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा विशेष नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त रुख अपनाते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कुल 18 वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। आगामी त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बनाने एवं आमजन की सुरक्षा हेतु इस प्रकार का चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को 185 एमव्ही एक्ट तहत कोतवाली 3, देहात
1, इटारसी 3, पथरोटा 1, केसला 1 रामपुर
1, पिपरिया 2, स्टे रोड पिपरिया 1, बनखेड़ी
1, सोहागपुर 1, माखन नगर 2, यातायात 1
कुल 18 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई।
