


नर्मदापुरम / स्थानीय कोठी बाजार स्थित नर्मदांचल पत्रकार संघ भवन में विराजमान भगवान श्री गणेश की आराधना का सिलसिला पूरे भक्तिभाव के साथ जारी रहा। दूसरे दिन गुरुवार को भी भगवान श्री गणेश को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया, वुधवार को भी भगवान गणेश को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया था । भगवान का विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती की गई। इस दौरान पत्रकार भवन परिसर गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज उठा। आरती में पत्रकार साथियों, सामाजिक जनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाआरती के पश्चात सभी भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सीवी रमन कॉलेज के डायरेक्टर विवेक भदौरिया, नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, सचिव विजय कुंभारे, पत्रकार धर्मेंद्र दीवान, राजेश तिवारी, दयाराम फौजदार, राजीव अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, दुर्गेश राजपूत, देवेंद्र बैस, बंटी सलीम, पुरुषोत्तम मालवीय, राजेंद्र धाकड़, कमलेश चौधरी, हेमंत राजपूत, इंद्र कुमार सोनी, कन्हैया लाल वर्मा, मनोज सोनी, गोलू अवस्थी, गोविंद चौधरी, अजय शर्मा एवं राजेश चौरे सहित अनेक पत्रकार, गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

