


नर्मदापुरम / जनशिक्षक कुंअर सिंह वाडिवा ने बताया कि जनशिक्षा केंद्र मिसरोद के अंतर्गत दो संकुल केंद्र है संकुल केंद्र शासकीय उच्च, माध्यमिक डोलरिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मिसरोद इन दोनोंसंकुल केंद्रों ओर आज सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम को आयोजन किया। इस दौरान संकुल केंद्र डोलिया में सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम शंकर वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र राजपूत, सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह राजपूत, समाजसेवी निर्भय सिंह राजपूत एवं प्रताप सिंह राजपूत डोलरिया में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन बंदन से हुआ। संकुल प्राचार्य गीता पंथी एवं मुकेश शुक्ला वरिष्ठ शिक्षक द्वारा अभियान के उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों की भूमिका एवं शासन की योजनाओं की जानकारी दी। चित्र कला प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा विभिन्न उद्देश्यों को लेकर चित्र बनाए गए थे। भारत, पौधारोपण, विकसित भारत, नशा मुक्त भारत, जल नियंत्रण, स्वच्छता आदि विषय पर विद्यार्थियों द्वारा बेहतर पोस्टर बनाए गए थे । कक्षा 6 से 8 स्तर के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय एवं कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों को भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्तर का चयन कर उनका विधायक एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मिसरोद में रामस्वरूप गिरी, राजेश गौर, वीरेंद्र गौर, सुभाष पटेल ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवं सभी विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए पोस्ट चित्रों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने बच्चों के द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रशंसा की एवं उनमें से माध्यमिक स्तर एवं कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 स्तर के तीन-तीन बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय स्तर पर चयन कर कार्यक्रम का समापन किया गया, जन शिक्षा केंद्र में मिसरोद में दो संकुल केंद्र हैं। जन शिक्षक कुंअर सिंह वाडिवा ने 12 से 2 बजे तक डोलरिया में एवं 2 से 4 बजे संकुल केंद्र मिसरोद में उपस्थित होकर पूर्ण सहयोग किया । संकुल केंद्र डोलरिया में संकुल प्राचार्य श्रीमती गीता पंथी, मुकेश शुक्ला, अजीत राजपूत, प्रेमसिंह सोनगरा, कमलेश रघुवंशी, मेघा शर्मा, गीता यादव, रामकृष्ण पुरोहित, राजेंद्र वर्मा, इंदु मालवीय एवं संकुल केंद्र मिसरोद में सुश्री संगीता दुबे, अजय पात्रीकर, यज्ञेश गौर, डी आर सुनानिया, सुदामा यादव, शैलेंद्र तिवारी, राजेश नागवंशी, गौरी शंकर राजपूत, आशुतोष पटेल, योगेंद्र कश्यप, संगीता मण्डलोई, संजीव सहारिया, नीता सेन, लाजरुस तिग्गा आदि शिक्षक उपस्थित थे।

