
नर्मदापुरम / सलकनपुर यात्री सेवा समिति की नवरात्रि में देवीधाम सलकनपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को सेवा देने हेतु बैठक का आयोजन पूर्व विधायक पं. गिरिजाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में बताया गया कि 15 से अधिक वर्षों से निरन्तर जारी सेवा पंडाल नर्मदापुरम बुधनी मार्ग पर पुनः नवरात्रि में 10 से 18 अक्टूबर को लगाया जाएगा। पंडाल में श्रद्धालुओं को चाय, फरहारी नमकीन, पानी व चिकिसीय सुविधा 24 घंटे दी जाएगी। गत वर्ष पंडाल पर लगभग 35000 श्रद्धालुओं की सेवा हुई और कुल व्यय का भार समिति सदस्यों ने सहयोग से करवाया। समिति पिछले 17 वर्षों से यह सेवा दे रही है। बैठक में पूर्व जिपं अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, व्यापारी संघ अध्यक्ष महेंद्र चौकसे, राकेश फौजदार, अभय वर्मा, अजय सैनी, हंस राय, दिनेश तिवारी, लोकेश तिवारी, गोवर्धन यादव, विवेक भदौरिया, अरुण शर्मा, रामदास मीना, दीप सिंह राजपूत, सन्तोष उपाध्याय, प्रमोद सोनी, मुकेश नागर, बृजेश साहू, राजकुमार चौकसे, प्रशांत श्रीवास, महावीर जैन, सचिन चौहान, बंटी मौर्य, राजेन्द्र सिंह व अन्य सदस्य रहे।

