

नर्मदापुरम / शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुमेराती में सेवा संकल्प अभियान के चलते विद्यालय में भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक हुआ। इस दौरान अतिथियों के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती मोनिका चौकसे उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन और व्यवस्था कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्रीमती भावना उपाध्याय द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती ज्योति तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में श्रीमती छाया भगत, रिचा पालीवाल, संगीता शर्मा, ममता तिवारी, ज्योति सौंवले, सीमा तिवारी, शारदा यादव, मथुरा उपरारिया, शुभा मिश्रा एवं सुरुचि दीवान का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में विद्यालय की समस्त छात्राओं और शाला परिवार का अनुकरणीय सहयोग रहा।

