

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम लोखरतलाई में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम विजय राय ने ग्राम की विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान सहकारी समिति का खाद वितरण केंद्र बंद मिला, जिस पर संबंधित समिति को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।
शिविर में कुल 53 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व के 27, पंचायत के 14 सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन शामिल रहे। 15 फार्मर आईडी बनाई गईं और 20 ई-केवाईसी की गई। स्वास्थ्य विभाग ने 52 लोगों की बीपी एवं शुगर जांच की। आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों को फल वितरित किए गए।
शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला, मृगेंद्र मंडलोई, रघुवीर राजपूत सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

