
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में 9वें पोषण माह (9 सितंबर – 8 अक्टूबर) के अंतर्गत थीम “हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी” पर सेक्टर पिपलिया कला के केंद्र बी-जमानी में पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का निरीक्षण सहायक संचालक श्रीमती अर्चना पचौरी द्वारा किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती सुचित्रा राजावत द्वारा केंद्र पर उपस्थित हितग्राही गर्भवती, धात्री माता, किशोरियों एवं अन्य हितग्राहियों को स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श दिया गया। 0 से 6 वर्ष के बच्चों के संपूर्ण विकास पर चर्चा की गई।
गर्भवती, धात्री माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य पर जानकारी दी गई। भोजन में विविधता, पौष्टिकता एवं स्थानीय फल, सब्जी एवं अनाजों को दैनिक आहार में शामिल करने पर चर्चा की गई।
सेक्टर पर्यवेक्षक रीना उपाध्याय द्वारा दैनिक जीवन में खानपान की आदतों में व्यवहार परिवर्तन एवं पोषण पौष्टिकता के महत्व पर जानकारी दी गई।

