
नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता अहिरवार के निर्देशन में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय बैडमिंटन महिला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर भारती दुबे, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. जी सी पांडे एवं विधायक प्रतिनिधि श्रीमती नैना सोनी द्वारा गणेश जी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता आयोजन के सचिव डॉ.धर्मेंद्र सिंह स्पोर्ट्स ऑफिसर द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में राजा भभूत सिंह महाविद्यालय पचमढ़ी, शासकीय शहीद भगत सिंह महाविद्यालय पिपरिया, शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, भाऊ साहब भुस्कुटे महाविद्यालय टिमरनी, शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा तथा गृह विज्ञान महाविद्यालय की महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच गृह विज्ञान महाविद्यालय और नर्मदा महाविद्यालय की टीम के बीच हुआ। जिसमे गृह विज्ञान महाविद्यालय की टीम विजेता एवं नर्मदा महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। पूर्वा सोनी, श्रीकांता राजपूत गृह विज्ञान महाविद्यालय, साक्षी बघेल नर्मदा महाविद्यालय तथा नीति यादव पचमढ़ी महाविद्यालय एवं विशाखा टिमरनी महाविद्यालय का चयन संभाग स्तरीय बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता के लिया हुआ है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मिस्टर चेतन सिंह बैडमिंटन एन. आई.एस.कोच ने निभाई । प्रतियोगिता के प्रेक्षक डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट एवं टीम मैनेजर डॉ. संजीव कैथवास, डॉ. गुरप्रीत कौर डॉ. सत्यप्रकाश पटेल, डॉ. राहुल सराठे, डॉ. रश्मि सोनी, श्रीमती स्नेहा दुबे, श्रीमती प्रियंका चंदेल तथा महाविद्यालय का स्टाफ डॉ. पी.आर मानकर डॉ. ए के सिंह, डॉ. आर के चौकीकर, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. रफीक अली, श्रीमती दीपिका राजपूत, जलज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। विजेता तथा उपविजेता टीम को प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार एवं प्राध्यापक रश्मि श्रीवास्तव श्द्वारा विजय ट्रॉफी दी। डॉ.धर्मेंद्र सिंह क्रीड़ा अधिकारी द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

