
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अंतर्गत जिला स्तरीय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन एन.ई.एस.शिक्षा महाविद्यालय, नर्मदापुरम के में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 9 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। खेल का उद्घाटन पंडित रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रिंस जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में एन.ई.एस. महाविद्यालय नर्मदापुरम, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी, शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय माखन नगर, शासकीय भवभूति सिंह महाविद्यालय पचमढ़ी, शासकीय एमजीएम इटारसी, शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम, शासकीय महाविद्यालय पीएम श्री हरदा, शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा सहित जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में सभी महाविद्यालयों के क्रीड़ाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमे डॉक्टर मुकेश बिष्ट, डॉ. नरेंद्र पांडेय, डॉ. संजीव कैथवास, डॉक्टर राहुल सराठे, डॉ. राजकुमार पटवा, डॉ. सोमेश राठौर उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया।
एमजीएम इटारसी महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया। उपविजेता शासकीय महाविद्यालय टिमरनी रही । टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, खेल विभाग के अधिकारी, निर्णायकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के अंत में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा ने शुभकामनाएं दी।

