
नर्मदापुरम / लंबे समय से जिले में कमर्शियल वाहनों के फिटनेस आरटीओ द्वारा नहीं किया जा रहा है। इस समस्या को लेकर ट्रक ऑनर एसोशियशन के पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जिला अध्यक्ष श्री पांडेय ने ट्रक ऑनर एसोशियशन के पदाधिकारियों की समस्या को समझने के बाद आज आरटीओ कार्यालय पहुंचकर जिला परिवहन अधिकारी से चर्चा की।इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने मुलाकात कर इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी से कमर्शियल वाहनों के फिसनेश कराये जाने को लेकर आज जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के साथ मुलाकात की गई। लेकिन जिला परिवहन अधिकारी द्वारा कहा गया कि केन्द्र से ही कमर्शियल वाहनों के फिटनेस सेंटर अलाट होना है।जिसके कारण जिले में वाहनों का फिटनेस बंद हैं, जैसे ही केंद्र से आदेश मिलते हैं। उसके बाद से कमर्शियल वाहनों के फिटनेस कार्य शुरू किया जायेगा, आप भी प्रयास करें। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। हमारे पास जैसे ही आदेश आते हैं हम वाहनों के फिटनेस शुरू के देंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी, युवा उद्योग पति वेदांत पांडेय के साथ अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

