एएसपी को सौंपा ज्ञापन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
करणी सेना ने शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव द्वारा स्वर्ण समाज और करनी सेना को लेकर अभद्र आपत्तिजनक एवं कथित रूप से अपमानजनक टीका टिप्पणी को लेकर उन पर केस दर्ज कराने एएसपी को ज्ञापन सौंपा। इस मामले को लेकर करणी सेना में खासी नाराजगी है। करणी सेना के जिला अध्यक्ष विकास सिंह पवार का कहना है कि आजाद के बयान से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तथा सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई है। इस प्रकार की भाषा एवं टिप्पणी किसी भी सामाजिक संगठन अथवा समाज के प्रति स्वीकार्य नहीं है। इससे समाज में आक्रोश एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।करणी सेना परिवार ने मांग की है कि साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दामोदर यादव के विरुद्ध लागू कानून की संबंधित धाराओं के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों पर की गई आपत्तिजनक सामग्री की भी जांच की जाए। भविष्य में ऐसी आपत्तिजनक एवं समाज की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। श्री पंवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

