
नर्मदापुरम / बस स्टैंड से निकलकर VIP कलेक्टरेट मार्ग पर नेहरू पार्क से होकर टेलीफोन एक्सचेंज से सवारी बस माखन नगर एवं पिपरिया की ओर जाती है। बारिश नहीं होती है, जब भी बस यहां से निकलती है तो रोड से धूल का गुवार छा जाता है। जिसकी वजह से वाहन चालकों की आंखों में धूल चली जाती है और कई लोग आँखों में धूल जाने से आंखें मलते रहते हैं और हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। एक बारिश में ही रोड़ों की कलई खुल जाती है और छोटे-छोटे गिट्टी भी उखड़ का रोड पर आ जाती हैं जो कि रोड निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाती है। अब बारिश समाप्ति की ओर है, इसीलिए नगर पालिका को इस VIP रोड पर सुबह से ही पानी का छिड़काव करना चाहिए धूल नहीं उड़े और राहगीरों की आंखों में धूल नहीं जा सके।

