

नर्मदापुरम / यातायात को दुरुस्त कराने नर्मदापुरम शहर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा एवं अन्य न्यायाधीशों ने मिलकर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की गई थी। यह कार्यवाही अन्य शहरों में भी हुई, लेकिन इस चेकिंग का भी माखन नगर में कोई असर होता नहीं दिख रहा है। माखन नगर के मध्य बीच चौराहे से नसीराबाद जाने रोड पर माल वाहक बोलेरो पिकअप गाड़ियों में सवारी बैठाकर ले जा रही हैं, कुछ सवारी तो पीछे लटक कर जाती हैं। कही दचका आने पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इन माल वाहक वाहनों के मालिकों को इस बात का जरा भी अंदाज नहीं है, कि जिन गाड़ियों में माल ढोने की क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने परमिशन दी है, उसकी जगह आप सवारी ढ़ो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 10 से 15 गाड़ियां प्रतिदिन वहां से लेबरों का छोड़ने जाती है जो कि नियम विरुद्ध है।

