

नर्मदापुरम / अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम नानपा-कुल्हड़ा मार्ग पर आवागमन से संबंधित विषय को लेकर बुधवार 09 सितम्बर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नर्मदापुरम द्वारा राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधि राकेश कुमार गौर एवं ग्राम नानपा, कुल्हड़ा सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामवासियो के साथ चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान ग्रामीणों एवं किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा सड़क की वर्तमान स्थिति तथा आवागमन में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया गया। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर नानपा-कुल्हड़ा मार्ग पर आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया गया है, ताकि आमजन, किसानों एवं अन्य नागरिकों का आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके।
प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को सड़क की स्थिति के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही एवं आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया गया है कि जनसुविधा एवं सुचारू आवागमन को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्यवाही निरंतर की जाएगी। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी म. प्र. ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण विकास भवन भोपाल म. प्र. को पत्र प्रेषित कर नानना से कुल्हडा मार्ग पर शीध्र सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अवगत कराया गया है।

