
नर्मदापुरम / महादेव वेलफेयर सोसाइटी ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर नर्मदापुरम नगर में रोड खराब होने पर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव ने बताया कि नगर की खराब हो रही सड़कों के लिए एवं मरम्मत कार्य कराने के लिए ज्ञापन दिया। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि हम जल्द से जल्द रोड सही एवं मरम्मत कार्य करायेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रजत यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक साहू, जिला सयोजक वैभव वर्मा, जिला मंत्री चरणजीत आठनेरे, जिला सह मंत्री सत्यम यादव, जिला सह कार्यालय मंत्री निखिल राठौर, यशराज संकट, यशवंत वर्मा, अनुराग गौर, छत्रपाल ठाकुर, जितेंद्र मौर्य, पीयूष स्वामी, आयुष सोलंकी, अमित सोलंकी आदि मौजूद रहे।

