



नर्मदापुरम / शहर में व्याप्त विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं अव्यवस्थाओं के विरोध में आज राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल एवं नर्मदापुरम के नागरिकों द्वारा नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान सतरस्ता पर नगर पालिका CMO का पुतला दहन कर शहर की बदहाल व्यवस्थाओं के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके पश्चात नागरिकों द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका का घेराव किया गया।
इस दौरान नर्मदापुरम शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर 13 सूत्रीय मांगपत्र नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी को सौंपा गया। मांगपत्र के माध्यम से शहर की सड़क, नाली, सफाई, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, अमृत जल एवं सीवरेज कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों, सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, छात्रावासों एवं विद्यालयों के आसपास की सफाई सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की गई।
राजेंद्र मालवीय ने कहा कि नर्मदापुरम शहर में लंबे समय से अनेक समस्याएं बनी हुई हैं, जिसके कारण आम नागरिकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुई हैं, गड्ढे और जलभराव की समस्या है, स्ट्रीट लाइट बंद हैं तथा सफाई एवं नाली व्यवस्था भी प्रभावित है।
नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि 13 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि शहर की अव्यवस्थाओं से नागरिकों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नर्मदापुरम के नागरिक उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे…
सीताशरण पांडे, राकेश कुमार जराठे, आर एन गुप्ता, कासिम अली, सुनील कहार, योगेश साहू, अमोद ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, मयूर पटेल, मयंक प्रजापति, डोरीलाल अहिरवार, ओमप्रकाश अहिरवार, कमलेश गढ़वाल, शशांक रावत, सुमेर सिंह प्रजापति, राहुल मीना, रामकृष्ण मेहरा, बल्लू भाईसहित नर्मदापुरम के अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
नागरिकों का स्पष्ट संदेश….
“अब केवल आश्वासन नहीं, जमीन पर समाधान चाहिए। नर्मदापुरम की जनता अपने शहर की मूलभूत सुविधाओं के लिए आवाज उठाती रहेगी।”

