नर्मदापुरम / आज सुबह 6:30 बजे इटारसी के नाले मोहल्ले से कैलाश मेहरा ने सूचना दी कि रात 2 बजे जब उनकी पत्नी बाथरूम जा रही थी तो उन्हे बाथरूम के पास एक सांप दिखाई दिया जो की वहा लगे पाइप की सहायता से बाथरूम की सेल्फ पर चढ गया। सेल्फ पर काफी समान रखा हुआ था, जिसकी वजह वह सांप वही छुप गया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव एवं सर्पमित्र मोहित मेहरा ने तत्काल मौके पर पहुंच कर सेल्फ से वहा रखी लकड़ी के पटियो को हटाया तो वह (indian black cobra/highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति का सांप करीब 3 फीट दिखाई दिया। जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया ।
वन्य जीव अभिरक्षक,
अभिजीत यादव,
📲 9407186051…..

