
नर्मदापुरम / नगर में नगर पालिका क्षेत्र में अव्यवस्था को लेकर समाजसेवी राजेंद्र मालवीय एवं मित्र मंडल की ओर से कल गुरुवार 10 सितंबर को सात रास्ते पर नगर पालिका सीएमओ का पुतला दहन किया जाएगा। इस संबंध में राजेंद्र मालवीय ने बताया कि शहर में नगर पालिका क्षेत्र में कई अव्यवस्थाएं चल रही हैं, जिससे नागरिक परेशान हो रहे हैं। समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में हम यह कार्यक्रम कर रहे हैं और नागरिकों को सुविधा मिल सके, जो उन्हें नहीं मिल पा रही हैं। हम इन समस्याओ की ओर सीएमओ का ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे। मुख्य मुद्दों में शहर की सड़क एवं पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, जल भराव की स्थिति को लेकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। राजेंद्र मालवीय ने सभी शहर के नागरिकों से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहर के नागरिक को न्याय दिलाने एवं हमारी आवाज को बुलंद करने कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित हो।

