

नर्मदापुरम / मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर देवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्री सिंह ने अधिकारियों के साथ जनसामान्य की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई की गई। जनसुनवाई में आए 75 आवेदनों पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया।
जनसुनवाई मे आए पेंशन, सीमांकन, अतिक्रमण, विधुत, राजस्व सम्बन्धि आवेदनों पर सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा बडोले सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासनिक कार्यों के बीच कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने स्वयं वृद्ध आवेदक की समस्या का लिया संज्ञान…..
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों के बीच जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ग्वालटोली से आए एक वृद्ध आवेदक की सीमांकन संबंधी समस्या को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने स्वयं आवेदक से उसकी समस्या की जानकारी ली और प्रकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। आवेदक द्वारा सीमांकन से संबंधित समस्या कलेक्टर के समक्ष रखे जाने पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तत्काल संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का निरीक्षण करें तथा समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

