नर्मदापुरम / मंगलवार को पुरानी इटारसी शनि मंदिर के पास वार्ड नंबर 7 से फ़ैज़ हसन के घर के किचन में रखे डिब्बों के पीछे एक सांप घुस कर बैठ गया था, जब वह किचन में गए तब उनकी नजर उस सांप पर गयी। जिसकी जानकारी उन्होंने वन विभाग को दी वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा सर के निर्देश और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन से सर्प मित्र मोहित मेहरा और सचिन दुलारे फ़ैज़ हसन के घर पहुंचे और उस सांप जो कि (indiya rat snake / nonevenom) घोड़ा पछाड करीब 6 फीट को सावधानी से सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सूचना देते हुए वन परिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया।

