नर्मदापुरम / कुशवाहा समाज ग्राम नाहरवाडा तहसील पिपरिया जिला नर्मदापुरम के तत्वाधान में लव कुश जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी साहब सिंह, मुख्य अतिथि परसराम कुशवाहा, विशेष अतिथि महेश मुकदम, आमंत्रित अतिथि शेर सिंह बडकुर, हिम्मत कुशवाहा, हल्के, खुशी लाल कुशवाहा की गरिमामय उपस्थिति में लव कुश जयंती समारोह का शुभारम भगवान लव कुश की पूजा अर्चना के साथ किया गया।
कार्यक्रम में शामिल सभी उपस्थित सदस्यों को तिलक लगाकर स्वागत किया
कार्यक्रम में सामाजिक सदस्यों में सालक राम कुशवाहा, शंकर लाल मौर्य, पहलाद मौर्य, महेश मौर्य, विनोद कुशवाहा, गेंदलाल, लिखीराम मागीलाल, राम रतन पटेल, हिम्मत कुशवाहा, बद्री कुशवाह, फूल सिंह, अशोक पड़ियार भागचंद, भवानी चौधरी, खेमचंद हाकम, हरलाल करणसिंह, संतोष खेतसिंह, मुकेश सहित अन्य सदस्यों ने आपने विचार व्यक्त कर समाज को संगठित करने, कुरीतियों मृत्यु भोज की रस्म को कम करने, समय के साथ परिवर्तन करने पर जोर दिया, जिसका उपस्थिति लोगो ने समर्थन कर कहा कि समाज को जागरुक किया जावेगा। जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य में मातृ शक्ति की अहम भूमिका होती हैं उन्हें भी आगे आकर अपनी सहभागिता करना होगा । समाज में युवा लोग को आगे आए तभी समाज को संगठित किया जा सकता है । इस अवसर पर कुशवाहा समाज के ग्राम अजनेरी पांजरा, महुआ टोला दिकवाड़ा, लांघा, गोहाना, तरोंन, रानी पिपरिया, बोरना, आमदेही, मरकाढाना, सीटिया गोहाना, नीमनमूढ़ा, चिचली, जमानी, बरबतपुर, ठीकरी, भीलड़िया, भोखेड़ी, पांजरा, शोभापुर, सोहागपुर, पिपरिया, आमदेई, नयाटोला, हाथवास, पिपरिया, रेपुरा, बरुआ, मोकलवाडी, झारखंडी, गोपालपुर, शोभापुर, सोहागपुर, पिपरिया एवं नर्मदापुरम सहित 42 से अधिक ग्राम से लगभग 500 से अधिक कुशवाह शामिल हुए। जिसमें जितेंद्र मौर्य दयाराम, राजा इमरतलाल, करनसिंह, हरिराम, पदम दोलती, राजा हाकम, जसरथ, राजेश, भगवान, भूरेलाल, अर्जुन, रामगोपाल, सुनील लीलाधर, खेमचंद्र, बलराम, गिरधारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के समस्त कुशवाहा समाज के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्राम नाहरवाडा के बृजेश, परमानंद महेश, राजेश, सुरेश, मुकेश, फूल सिंह का विशेष योगदान रहा। नन्हे मुन्ने बच्चों ने कविता, गीत के माध्यम से लवकुश भवन के जीवन पर प्रस्तुति दी एवं युवा ने आपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत करनसिंह ने धन्यवाद तथा बृजेश कुशवाह ने आभार व्यक्त किया तत्पश्चात भगवान लब कुश की आरती कर प्रसाद वितरण किया ।
कार्यक्रम में नाहरवाडा के समस्त कुशवाहा समाज के युवाओ ने सहयोग किया। इस सफल कार्यक्रम का संचालन फूल कुशवाहा समाज ग्राम नाहरवाडा तहसील पिपरिया जिला नर्मदापुरम के तत्वाधान में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में शामिल सभी उपस्थित सदस्यों को तिलक लगाकर स्वागत किया।

