
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेन्द्र पाठक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को पूर्व से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में मंगलवार दिनांक 08/09/2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में करीब एक साल से फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
1. अपराध क्र. 138/26 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), 109(1), बीएनएस में आरोपी हर्ष सिंह पिता अर्जुन सिंह उग्र 21 साल नि. ग्राम चिलौगा पोस्ट बिजौरा, जिला भिण्ड हाल निवासी मालाखेड़ी नर्मदापुरम को रेत खदान के पास नर्मदापुरम से गिरफ्तार किया गया है।
2. अपराध क्र. 788/2025 धारा 119(1), 296; 115(2), 351(3), 3(5) BNS में आरोपी मंगल सिंह पिता खड़ग सिहं सिकलीगर उम्र 33 साल नि. आदमगढ़ बंगाली कालोनी नर्मदापुरम को बंगाली कालोनी नर्मदापुरम से गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला एवं उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, विशाल नागवे, आरक्षक हरीश डिगरसे, आरक्षक अविनाशी हारोड़े, आरक्षक अजमेश चन्द्रौल, आरक्षक अनुज पटेल एवं वैशव श्रीवास्तव की सराहनीय रही।

