

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या छात्रावास में सेवा भारती ने स्वास्थ्य विभाग के साथ पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया । सिविल हास्पिटल सिवनी मालवा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई ने बालिकाओं को किशोर अवस्था, उमंग स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य, चोट हिंसा एवं लिंग आधारित हिंसा, भेदभाव, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर आदि पर चर्चा कर जानकारी प्रदान की।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका मसराम ने एनीमिया, पोषण आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर समझाया।
सेवा भारती के नवनियुक्त सिवनी मालवा नगर अध्यक्ष राजा तिवारी ने बच्चों की विकासशील अवस्था में पोषण आहार का महत्व समझाते हुए सही खानपान अपनाने व व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र कौशल ने पीएचसी केंद्र पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने कन्या छात्रावास के लिए नया भवन की मांग को पारित होने पर बधाई देकर विद्यार्थियों को स्कूल की परीक्षा एवं अपने जीवन के कार्यों में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी।
बीआरसीसी संगीता यादव ने छात्राओं को शिक्षा एवं संस्कार का महत्व बताया। पढ़ लिखकर एक अच्छा नागरिक बनने एवं परिवार व समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
शिवपुर सरपंच प्रियंका संदेश यादव की ओर से सभी किशोरी बालिकाओं को फल वितरित किए गए।
छात्रावास अधीक्षक पूजा यादव ने छात्रावास के लिए नया भवन प्रस्तावित होने पर जनपद अध्यक्ष, सरपंच एवं बीआरसीसी का आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक जानकारी प्रदान करने के लिए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार कर अभिनंदन किया।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई, सरपंच पूजा संदेश यादव, बी आर सी संगीता यादव, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्रियंका मसराम, सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजा तिवारी, परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई, डॉ. सुरेन्द्र कौशल, अधीक्षिका पूजा यादव, फार्मासिस्ट रविंद्र यादव, शिक्षा विभाग से राजेंद्र सिंह परमार, माध्यमिक शाला शिवपुर के शिक्षक तरुण पाटिल, सुशील राठौर, भारती यादव, सेहा कुशवाहा, कविता नवल एवं विद्यार्थी शामिल रहे ।

