
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में विश्व हिंदू परिषद के 62 वे स्थापना दिवस पर मातृशक्ति दुर्गावाहिनी नगर समिति का कार्यक्रम दुर्गा कॉलोनी शंकर मंदिर में सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए मातृशक्ति नगर सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संभ्रांत कृषक दिनेश लोवंशी, अतिथि प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी, ग्रामीण प्रखंड संयोजिका मोना दायमा, दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ आदि ने भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर एवं संगठन रीति पद्धति श्री राम विजय महामंत्र का जाप कर शुभारंभ किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश लोवंशी ने कहा कि हिंदू जनमानस की आशा केंद्र विश्व हिंदू परिषद हे, जो कि हर क्षण समाज के लिए अग्रसर है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 62 वर्ष पूर्ण होने पर राष्टीय स्वयं सेवक संघ द्वितीय सर संघ चालक गुरुगोलवलकर की प्रेरणा से स्थापित विहिप जिसमें कि दादा साहब आप्टे, श्रद्धेय मोरोपंत पिंगले हिंदू, हृदय सम्राट अशोक सिंहल, सुर्यनारायण राव, आचार्य गिरिराज किशोर, श्रद्धेय सदानन्द काकडे, ओकरभावे, रामफल, आचार्य रामनाथ, सुमन, मंदाकिनी, रामनाथ अग्रवाल, अनेकानेक महापुरुषों ने अपनी श्रम साधना से पुष्पित ओर पल्लवित किया, जो परिषद पूज्य संत महात्माओं के आशीर्वाद से प्रभु की योजना की वाहक है, आगे आने वाले दिनों में सात्विक शक्ति के पुनरोदय का कारक है।
अवस्थी ने कहा कि विहिप ने मातृशक्ति बहनों की अस्मिता की सुरक्षा के लिए कई बड़े जनांदोलन चलाए ओर आज भी हमारे कार्यकर्ता लव जिहाद जैसे रावणशक्ति निपटने एवं अपनी बहनों को वापस लाने का काम करते हे हर बहन सुरक्षित हो यह हमारा संकल्प है।
स्थापना दिवस पर हम सभी संकल्प ले हम घर घर जाकर समाज की बहनों को लव जिहाद से बचाने जागरूक करेंगे ।
कार्यक्रम का संचालन दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ ने किया एवं अंत में सभी का आभार मातृशक्ति नगर सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया ने किया।
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मातृशक्ति नगर सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया, नगर संयोजिका रिंकी नाथ, ग्रामीण प्रखंड संयोजिका मोना दायमा, चंदा लोवंशी, राधा, आरती सकतपुरिया, संगीता गौर, इंदु शिवकुमारी, मधु लोवंशी के साथ मातृशक्ति उपस्थित रही।

