
नर्मदापुरम / संभाग स्तरीय शालेय बालक-बालिका आयु वर्ग 14,17 एवं 19 वर्ष की खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल नर्मदापुरम में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। तैराकी प्रतियोगिता में हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम की टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में जिला खेल अधिकारी सुश्री वंदना रघुवंशी की विशेष उपस्थिति और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बंदना रघुवंशी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सक्रिय रहती हैं और युवा खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए सदैव प्रेरित करती हैं। उनके कुशल निर्देशन में जिले की खेल व्यवस्थाएँ पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही हैं तथा खिलाड़ियों के चयन से लेकर राज्य स्तरीय तैयारी तक सभी कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आयोजन के दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस सफल आयोजन के पीछे विद्यालय के संचालक अरुण शर्मा की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
विद्यालय के प्राचार्य सुनील चंसोरिया के कुशल प्रबंधन में संपूर्ण प्रतियोगिता अनुशासित और व्यवस्थित रूप से संचालित हुई, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल शिक्षक प्रवीण मीना की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। मैदान की तैयारी से लेकर खिलाड़ियों के अनुशासन और तकनीकी व्यवस्था तक, उन्होंने दिन-रात परिश्रम कर आयोजन को सफल बनाया।
समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी सुश्री वंदना रघुवंशी एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
पं. रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल नर्मदापुरम में संभाग स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता (14/17/19 आयु वर्ग) सफलतापूर्वक संपन्न। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी सुश्री वंदना रघुवंशी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संचालक अरुण शर्मा के कुशल नेतृत्व, प्राचार्य सुनील चंसोरिया के प्रबंधन एवं खेल शिक्षक प्रवीण मीणा के अथक प्रयासों से आयोजन उत्कृष्ट रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रवीण मीणा श्रीमती कविता सिंह, राकेश बावरिया, मुकेश निगोटे, अर्पण दुबे, अशोक यादव, सतीश मेहरा आदि का तैराकी प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

