

नर्मदापुरम / इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं छात्र संगठनों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियों और छात्रों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय
नर्मदापुरम पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा राहुल गांधी जी के विचारों और युवाओं के मुद्दों को मजबूती देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के युवाओं और छात्रों की आवाज को सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, बेहतर शिक्षा और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ एक महत्वपूर्ण पहल है। मैं नर्मदापुरम जिले के सभी छात्र-युवाओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों और राहुल गांधी जी का स्वागत एवं समर्थन करें।
वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं और छात्रों की आवाज को लगातार मजबूती से उठाते रहे हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह है। हम सभी कांग्रेसजन मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटे हैं। नर्मदापुरम से बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा इंदौर पहुंचकर राहुल गांधी जी का स्वागत करेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने जिले के छात्र-युवाओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की। बैठक को अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया जिसमें प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा एंव NSUI के नर्मदापरम नगर अध्यक्ष रितिक चौहान ने भी अपनी विचार रखे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना बर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष फैजान उलहक, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, रिजवान खान, संतोष अहीरवाल, अफजल सिद्दीकी अफराज खान, नर्मदापुरम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चंद्रकांता बहारे, सौरभ राय, संतोष बामने, मयंक कलोसिया, तस्लीम खान, पुनीत शर्मा, हर्ष मलैया, अलमास खान एवं सिराज खान उपस्थित थे। तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फैजान उलहक के निवास स्थान पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस जनों की बैठक ली। इस बैठक में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे। जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

