

नर्मदापुरम / मंगलवार दिनांक 08/09/2026 को कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एवं डाक्टर राजेश जायसवाल डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम, बीआरसी सपना गोलहानी नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में जनशिक्षा केंद्र मिसरोद के सभी चेतना केंद्रों में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी प्रधान पाठकों ने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को साक्षरता की शपथ दिलाई। हम भारत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़कर साक्षरों को साक्षर करेंगे और कर्तव्य पूर्ण भाव से अपना योगदान दूंगा। शिक्षार्थियों को अपने पूर्ण ज्ञान और कौशल का प्रयोग करूंगा, मै लोगो को साक्षर बनाने हेतु प्रेरित करूंगा, मेरा यह प्रयास रहेगा कि देश का जन जन साक्षर हो, इस प्रकार की शपथ दिलाई और बच्चों की रैली निकाली गई। इस अवसर पर जनशिक्षक कुंअर सिंह वाडिवा ने एकीकृत शाला आमुपुरा पहुंचकर असाक्षर जिन्होंने परीक्षा देकर सफल हो गए उनको अंकसूची का वितरण किया गया। संकुल साक्षरता समन्वयक डोलरिया राजकुमार बिलारे मिसरोद, संकुल समन्वयक राजेश नागवंशी, प्रभारी प्रधान पाठक प्रेमसिंह सोनगरा, शिक्षक राजेंद्र वर्मा, विशाखा ठाकुर अतिथि शिक्षक श्री तिवारी उपस्थित थे। कक्षा एक एवं कक्षा दो का ब्लॉक स्तरीय एफ एल एन प्रशिक्षण एकीकृत माध्यमिक शाला ब्यावरा में बीआरसी सपना गोलहानी द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की शपथ दिलाई गई।

