दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
माँ नर्मदा भारोत्तोलन समिति, नर्मदापुरम के तत्वावधान में भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 10 वर्ष से कम, 10 से 15 वर्ष, 15 से 20 वर्ष तथा सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान एवं पुरस्कार प्राप्त किए। प्रतियोगिता में सर्वाधिक 90 किलोग्राम वजन उठाने वाले अशोक तोमर को “सर्वाधिक वजन उठाने” के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी जितेंद्र पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें निरंतर मेहनत कर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आलोक राजपूत ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और उन्हें उचित अवसर एवं मार्गदर्शन देकर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।भाजपा के भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर,आलोक राजपूत, पूजा मालवीय, महेंद्र पचलानिया, राहुल वर्मा, चित्रांश यादव, रोजर रोलिनसन, मनीष ठाकुर, अतुल शर्मा, आशुतोष ठाकुर, रोहित गौर, सिद्धार्थ चौहान, अजित राय, अभिजीत राजपूत, ज्योति सेन एवं कनक मालवीय मौजूद थे।

