दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
अखिल भारतीय पासी समाज द्वारा रविवार को मालाखेड़ी स्थित स्वयंवर गार्डन, चक्कर रोड पर जरायम पेशा कानून मुक्ति दिवस, पासी आजादी पर्व एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में समाज के योगदान और सामाजिक संघर्षों को याद किया गया। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद कैथवास ने बताया कि वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में देश की विभिन्न बहादुर जातियों और समुदायों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था। इसके बाद ब्रिटिश शासन द्वारा वर्ष 1871 में क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया, जिसके चलते नामित जातियों के लोगों को अनेक प्रकार की पाबंदियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
समारोह में पासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रथम सांसद बापू मसूरिया दीन पासी के योगदान को विशेष रूप से याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहन वाल्मीकि, रीना बोरासी, गोविंद बाबरिया, राजेश बोरासी, कृष्णा बाबरिया, भंवर लाल केथवास, अमरचंद बाबरिया विवेक भदोरिया , कामता प्रसाद कैथवास, महेश बावरिया, नीरज कैथवास, भगवान दास बावरिया, जिमी कैथवास, राजेश बावरिया, राजकुमार बावरिया, घनश्याम बोरासी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

