
नर्मदापुरम / समेरिटंस स्कूल नर्मदापुरम की एनसीसी अधिकारी शिक्षिका स्नेहा उपाध्याय द्वारा कौशल पूर्ण प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सोमवार की विद्यालय मे सम्मान किया गया। उन्हें रेंक लगाई गई। ज्ञात रहे कि प्रशिक्षण के दौरान देशभर के 129 प्रशिक्षणार्थियों के बीच बेहतरीन प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का ख़िताब प्राप्त किया। संस्था के निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत के द्वारा उनके कंधे पर एनसीसी सेकेंड आफीसर की रैंक पहनाकर एवं उनकी इस बेहतरीन उपलब्धि पर स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव ने किया। इस स्वागत कार्यक्रम में राजेंद्र रघुवंशी, सेकेंड एनसीसी आफिसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

