शामिल हुईं राज्य मंत्री कृष्णा गौर ,
पहुंचे कलेक्टर, आईजी, डीआईजी , एसपी
दयाराम फौजदार रिर्पोटर नर्मदापुरम।
शहर में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा से मनाया जा रहा है । इसके चलते शहर भर में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है । वहीं गुरुवार को दशहरा के अवसर पर रक्षित निरीक्षक केंद्र पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया । इस दौरान विधि विधान से शस्त्र पूजन की गई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर शामिल हुईं । वहीं इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष प्रीति शुक्ला और नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव सहित आईजी मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर सोनिया मीना, डीआईजी प्रशांत खरे , एसपी साई कृष्णा एस. थोटा, डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, एसडीएम विजेंद्र रावत सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

