दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने प्रदेश सरकार की भावांतर योजना के चलते किसानों से ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने की बात कही है। विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने कहा कि मोहन सरकार किसान हितैषी सरकार है। विधायक शर्मा ने कहा कि किसान भाई भावांतर योजना के तहत ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन करावें और योजना के अंतर्गत अपनी उपज का विक्रय करें । पंजीयन 3 से 17 अक्टूबर तक होंगे। वहीं 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक विक्रय कार्य किया जाएगा। सरकार की इस योजना से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। भावांतर योजना के चलते खाते में ऑनलाइन पेमेंट किया जाएगा।

