दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बदमाशों ने मोबाइल के माध्यम से लोगों के खाते से लाखों रुपए उड़ा दिए । अब पुलिस जांच कर रही है । पुलिस के अनुसार नर्मदा मोटर वर्कशॉप डबल फाटक के पास से अज्ञात युवक द्वारा एपीके फाइल के माध्यम से मोबाइल हैक किया और फिर 98123 रुपए ट्रांसफर कर लिए । वहीं ग्राम हासलपुर में एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 28 हजार रुपए निकाल लिए यह घटना 26 अगस्त की है। वहीं इधर सिवनी मालवा थाना अंतर्गत ग्राम हिरनखेड़ा में एक व्यक्ति का मोबाइल हैक किया और 92 हजार रुपए की फ्रॉडिंग कर दी । मामला 21 अगस्त का है। अब सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

