
नर्मदापुरम / सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर कलेक्टर और कमिश्नर कार्यालय में अधीनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राज्य के पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 2% महंगाई राहत देने, स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पेंशनरों को 20 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, 35 बर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण करने पर डिप्लोमा धारी उपयंत्री संवर्ग को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने सहित अन्य मांग शामिल है। वहीं काल्पनिक वेतन वृद्धि एवं अंतर राशि का भुगतान 30 जून से 31 दिसम्बर के न्यायालयीन प्रकरणों में काल्पनिक वेतन वृद्धि हेतु प्रशासकीय स्वीकृति एवं आंशिक संशोधन के प्रस्ताव शासन के समक्ष लंबित हैं। उनकी स्वीकृति शीघ्र जारी की जाए, एरियर्स का भुगतान, जिनकी भी 35 वर्ष की सेवाएं पूर्ण हो चुकी उन्हें भी चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जाए। इस मौके पर अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान एस के बरेले क्षेत्रीय अध्यक्ष, पी के श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, के एस राजपूत उपन्प्राताध्यक्ष, आर डी भाटी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, आर एम दुबे क्षेत्रीय सचिव, व्रजेश उपाध्याय, आर. के चौधरी, एम एल चंद्रौल, व्ही एन अरोरा, एस आर करैया, आर के सैबी, महेश चन्द्र भावसार,
एम एल माहुले, एस एस गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।

