नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / विनीत राठी / पंकज त्यागी डिविजनल मंडल रेल प्रबंधक (DRM) से वुधवार को उनके कार्यालय भोपाल में भेंट कर बानापुरा रेलवे स्टेशन की मूलभूत आवश्यकताओं रेलवे प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाना, आरपीएफ चौकी की पुनः स्थापना, पगढाल, चोकीगवा, भैरोपुर, खुटवासा, धमनी, पतलाई, डोलरिया सेमरी आदि स्थानों पर अत्यधिक आवश्यक अंडर ब्रिज ओवर ब्रिज का निर्माण, अमृत भारत के तहत निर्माणाधीन बानापुरा स्टेशन के सभी आवश्यक काम तेजी से पूरी करने, भुसावल नागपुर दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारभ करने और बनापुरा स्टेशन पर विभिन्न नवीन ट्रेनों की यात्री स्थापित के संबंध में विस्तृत चर्चा की। जो ज्ञापन सौंपा गया था उसकी प्रति देकर शीघ्र सभी मांगों की निराकरण हेतु निवेदन किया गया। उन्होंने तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करते हुए एक प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाना, का कार्य लगभग तीन माह में पूरा करना, नागपुर भुसावल दादा धाम एक्सप्रेस एवं यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज हेतु आवश्यक कार्यवाही, बानापुरा अमृत भारत स्टेशन को शीघ्र पूर्ण करना तथा रेलवे के गेट पर अंडर ब्रिज एवं ओवर ब्रिज का निर्माण नवीन एवं तीसरी लाइन के साथ करने का आश्वासन दिया। बहुत ही सार्थक चर्चा आपके द्वारा की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा एवं नपाध्यक्ष रिंकू जैन के द्वारा भी ट्रेन स्टॉपेज हेतु ठोस एवं परिणाम दायक कार्रवाई करने हेतु निवेदन किया गया। बानापुरा सिवनी मालवा का रेल रोको अभियान अब एक सार्थक प्रयास बनने की ओर आगे बढ़ता जा रहा है। शीघ्र ही पत्रकार संघ एवं आप हम सबका यह संकल्प पूरा होगा मन में है विश्वास पूरा है विश्वास। अब अगले कदम में सांसद गण एवं रेलवे के जनरल मैनेजर पश्चिम मध्य रेल जबलपुर से मुलाकात कर ज्ञापन के संबंध में विस्तृत चर्चा का समय निर्धारित कर सभी के साथ शीघ्र मुलाक़ात की जावेगी।

