दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के दिशानिर्देश एवं सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत तथा सिविल सर्जन डॉ सुनीता कामले के मार्गदर्शन में 1 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय के एनसीडी परिसर में वृद्धजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 194 वृद्धजनों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। आरएममो डॉ गजेंद्र यादव एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. उदित भट्ट द्वारा सभी व्यक्तियों को संचारी एवं असंचारी रोगों से स्वस्थ्य रहने के उपाय बताए, पैरामेडिकल एवं सपोर्ट स्टॉफ ने मरीजों के परीक्षण में सहयोग एवं निशुल्क दवाई वितरित की। एनसीडी स्टाफ ने मरीजों को सघन वृद्धजन स्वास्थ्य मूल्यांकन पुस्तिका में जांच प्रविष्टि के बाद वितरित करते हुए वृद्धावस्था से जुड़ी देखभाल के बारे में जानकारी दी। शिविर में नर्मदा नर्सिंग एवं साइंस कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित सभी व्यक्तियों को वृद्धावस्था में कैसे स्वस्थ्य रहें का मंचन किया।

