
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट प्रेम की एक मनमोहक तस्वीर सामने आई है। भोपाल निवासी 2 वर्षीय वानिका ने सिवनी मालवा निवासी अपने 10 माह के छोटे भाई वियांश राठी को राखी भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। भाई वियांश ने राखी बंधवाकर दीदी को वीडियो कॉल पर दिखाया।
छोटी वानिका ने अपने नन्हे हाथों से भाई के लिए राखी भेजी और अपनी तोतली जुबान में भाई को राखी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत रहा है।
भले ही दोनों की उम्र छोटी है, लेकिन इस नन्ही बहन ने रक्षाबंधन के असली भाव – प्रेम, स्नेह और जीवनभर साथ निभाने के वादे को बखूबी दर्शाया। वियांश के परिवार ने भी वानिका द्वारा भेजी गई राखी को सहेज कर इस प्यारे रिश्ते को और मजबूत किया।

