फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के इंदिरा चौक के पास जिला सहकारी बैंक के बाजू में एक कपड़े की दुकान में रात गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात 12 बजे के बाद आग लग गई जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। धुंआ देखकर और आग की खबर से लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी और फिर आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि आग से दुकान में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी अनुराग तिवारी सहित पार्षद भी मौके पर पहुंच चुके थे । इसके साथ ही फायर ब्रिगेड कर्मचारी दीपक शर्मा, ललित यादव, गौतम, यशवंत सहित अन्य ने लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर को पा लिया । बताया जाता है कि आ शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। इसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया लेकिन अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

