
नर्मदापुरम / शहर में श्रावण मास की पूर्णिमा पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके चलते पूर्णिमा पर श्रावणी पर्व भी मनाया गया। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुए। इसी कड़ी में आचार्य पंडित हरिओम मिश्रा के मार्गदर्शन में श्रावणी उपाकर्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोदरी घाट पर सभी ब्राह्मणों ने श्रावणी उपाकर्म कर मां नर्मदा की गोद में हेमाद्री संकल्प किया । इसके साथ ही ब्राम्हण द्विज ने श्रेष्ठ त्यौहार मनाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने सदा धर्म की राह पर चलने का संकल्प लिया। श्रावणी पर्व पर हवन सहित अन्य कार्यक्रम हुए और इसमें अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

