दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर के समीपस्थ सोहागपुर थाना अंतर्गत एक दुकान से दो अज्ञात महिलाओं ने सोने की चेन उड़ा दी । वहीं शहर के मालाखेड़ी रोड स्थित एक स्कूल के पास से रेत चोरी पर केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जैन मंदिर के पास राजेंद्र वार्ड में राम शंकर ने मामला दर्ज कराया कि दो अज्ञात महिलाएं उनकी दुकान से सोने की अंगूठी चोरी करके ले गए जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए बताई गई है। इसके साथ ही इधर नर्मदापुरम के मालाखेड़ी क्षेत्र से अभिषेक उईके मामला दर्ज कराया कि एक ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर के मॉडल 744 एफ ई रेत चोरी करते हुए पकड़ा गया । यह बिना रॉयल्टी के तीन घन मीटर रेत चुराकर ले जा रहे थे।
