
नर्मदापुरम / शुक्रवार दिनांक 28.08.2026 को इन्दौरी चौराहा माखननगर स्थित बीकानेर स्वीट्स के संचालक सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित द्वारा अपनी दुकान की सीमा से आगे मुख्य सड़क की ओर लगभग 10 फीट लंबा टेंट लगाकर सार्वजनिक मार्ग में अवरोध उत्पन्न किया गया था।
टेंट के कारण आवागमन करने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही थी तथा इन्दौरी चौराहे पर वाहनों का लंबा जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
उक्त संबंध में प्राप्त रिपोर्ट पर थाना माखननगर में अपराध क्रमांक 648/26, धारा 285 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
माखननगर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण अथवा किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

